Chhattisgarh News: सुकमा के 3 माओवादियों ने आंध्र प्रदेश में किया आत्मसमर्पण, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने का फैसला

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय तीन माओवादियों ने आंध्र प्रदेश के पोलावरम जिले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले तीनों माओवादी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। चिंतलनार क्षेत्र के रहने वाले हैं तीनों माओवादी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की पहचान माड़वी कोइंदा, हेमला रजनी और कोवासी जोगी के रूप में हुई है। तीनों सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के पेंटापाड़ इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि ये माओवादी […]