CG News: खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ विभाग, 10 अस्पतालों को मिला ‘Eat Right’ टैग; 1500 किलो एनालॉग पनीर नष्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य सुरक्षा अभियान तेज कर दिया है। ‘ईट राइट इंडिया’ पहल के तहत पिछले तीन महीनों में प्रमाणन, प्रशिक्षण, जागरूकता और प्रवर्तन की दिशा में कई अहम गतिविधियां की गई हैं। इसी अभियान के तहत प्रदेश के 10 अस्पतालों को ‘ईट राइट कैंपस’ टैग मिला है, जबकि खैरागढ़ के तीन खाद्य प्रतिष्ठानों को हाइजीन रेटिंग सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया है। इन अस्पतालों को मिला ‘ईट राइट’ टैग ईट राइट कैंपस प्रमाणन के तहत कांकेर, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, मुंगेली, राजनांदगांव और बीजापुर के जिला अस्पतालों के अलावा SSIMS Hospital […]



