मुंबई में बड़ा हादसा: घर पर गिरी MMRDA की क्रेन, 10 लोग घायल; रेलवे की OHE लाइन भी क्षतिग्रस्त
मुंबई। मुंबई के कुर्ला में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। कुरैशी नगर में एमएमआरडीए की एक बड़ी क्रेन अचानक एक मकान पर जा गिरी। हादसे में 10 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को सायन अस्पताल और कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि क्रेन मध्य रेलवे की पटरियों के किनारे चल रहे एमएमआरडीए के काम के दौरान गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में किसी के फंसे होने की आशंका नहीं है। रेलवे की OHE लाइन भी हुई क्षतिग्रस्त हादसे में क्रेन पास से गुजर रही रेलवे की ओवरहेड […]



