CG Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 12 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेंगी, जबकि 10वीं की बोर्ड परीक्षा 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होंगी। 12 मार्च से शुरू होगी 12वीं की परीक्षा माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12वीं की शुरुआत 12 मार्च को हिंदी विषय की परीक्षा […]