CG Crime: 300 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी में पूर्व BJP कोषाध्यक्ष गिरफ्तार, 13 महीने से था फरार; झारखंड में थाने के बाहर दबोचा

रायपुर। गुजरात, पश्चिम बंगाल और झारखंड में कारोबार के नाम पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी के मामले में कोलकाता पुलिस ने भिलाई जिला भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल को झारखंड से गिरफ्तार किया है। करीब 13 महीने से फरार चल रहे संदीप को पुलिस ने उस वक्त दबोचा, जब वह झारखंड के एक थाने में सरेंडर करने पहुंचा था। कोर्ट में पेशी के बाद उसे 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सरेंडर करने थाने पहुंचा, बाहर ही पुलिस ने दबोचा जानकारी के मुताबिक, संदीप अग्रवाल लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस उसकी तलाश में अहमदाबाद, गांधीधाम, भुवनेश्वर, […]