चक्रवात ‘अर्नब’ का बड़ा खतरा! 140 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, आंध्र प्रदेश में अलर्ट; Air India की उड़ानों पर भी असर

विशाखापत्तनम/अमरावती। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर आंध्र प्रदेश में चिंता बढ़ गई है। मौसम बिगड़ने की आशंका के बीच एअर इंडिया ने मंगलवार, 27 अक्टूबर को विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा आने-जाने वाली उड़ानों के प्रभावित होने की चेतावनी जारी की है। वहीं, संभावित खतरे को देखते हुए राज्य प्रशासन ने राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी से बेहद भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं हवा के झोंके मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, चक्रवात तट के करीब पहुंचने पर और अधिक शक्तिशाली हो […]