हिमाचल में बारिश का कहर: 145 सड़कें बंद, 224 ट्रांसफार्मर ठप; मानसून से अब तक 142 मौतें
शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को एक बार फिर बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) की शुक्रवार सुबह 10 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 145 सड़कें यातायात के लिए बंद, 224 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर (DTR) ठप हैं और 14 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। मंडी सबसे ज्यादा प्रभावित बारिश का सबसे अधिक असर मंडी जिले में देखा जा रहा है, जहां 66 सड़कें बंद हैं और 182 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा: कुल्लू में 31 सड़कें और 31 ट्रांसफार्मर प्रभावित। सिरमौर में 28 सड़कें बंद। शिमला में 12 सड़कें अवरुद्ध। कांगड़ा में 5 सड़कें […]



