Durg Steel Plant Accident: जेडी स्टील प्लांट में 1600 डिग्री गर्म पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, भयावह वीडियो वायरल
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसे में ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मशीन से निकला करीब 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला लोहा उनके शरीर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक बिहार के पूर्वी चंपारण के निवासी थे। हादसे के बाद प्लांट में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मशीन का नोजल नीचे आने से हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, घटना 17 अक्टूबर की बताई […]



