Israel News: भारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार, 174 यात्रियों की जान बचाकर बने दुनिया के हीरो

तेल अवीव/अबू धाबी। संकट की घड़ी में अदम्य साहस और सूझबूझ दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस्राइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने उनके साहस को सलाम करते हुए सम्मान देने की घोषणा की है। फ्लाईदुबई की उड़ान में सह-पायलट के कथित हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने हालात का सामना किया और एक बड़े विमान हादसे को टालने में अहम भूमिका निभाई। फिलहाल वह अबू धाबी के अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। छह यात्रियों को भी मिलेगा नागरिक वीरता पदक इस घटना के दौरान कैप्टन मच्छार का साथ देने वाले […]