Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ से झारखंड जा रही कार की ट्रेलर से भिड़ंत, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर
चाईबासा। छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे एक परिवार की खुशियां सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुदापी डाउन के पास कार और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जमशेदपुर जाते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे थे। इसी दौरान कुदापी डाउन के पास कार सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर […]



