सूरजपुर में बड़ा हादसा: रेड नदी में नहाने गए 4 युवक लापता, 2 के शव बरामद; दो की तलाश जारी
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विश्रामपुर थाना क्षेत्र के रेड नदी घाट पर नहाने गए चार युवक लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान दो युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। लापता युवकों में एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है। चंदरपुर से रेड नदी में नहाने पहुंचे थे युवक मिली जानकारी के अनुसार, चारों युवक सूरजपुर के चंदरपुर इलाके में किराए के मकान में रहते थे। वे रेड नदी में नहाने […]



