कोरबा में स्कूली बच्चों की शर्मनाक करतूत, शराब-सिगरेट और गांजा पीते वीडियो वायरल,2 छात्राओं समेत 7 विद्यार्थियों को TC का नोटिस

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्कूली विद्यार्थियों के नशा करने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ छात्र-छात्राएं शराब, सिगरेट और गांजे का सेवन करते नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाते हुए दो छात्राओं और पांच छात्रों सहित कुल सात विद्यार्थियों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) देने का नोटिस जारी किया है। शराब-सिगरेट और गांजा पीते दिखे छात्र-छात्राएं पूरा मामला पाली विकासखंड के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धतूरा का है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 14 नवंबर का है। वीडियो में कक्षा नौवीं की दो छात्राएं […]