CG News: कांकेर में ACB का एक्शन, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते दो कृषि विस्तार अधिकारी गिरफ्तार
Kanker News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आमाबेड़ा क्षेत्र में पदस्थ दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को कथित तौर पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने किसान की फसल बीमा राशि जारी कराने के बदले कुल बीमा राशि का 75 प्रतिशत हिस्सा मांगा था। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी जगदलपुर की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। फसल बीमा के 90 हजार रुपये के बदले मांगे 67,500 रुपये मामला आमाबेड़ा तहसील के आलनार गांव निवासी किसान सगाऊ राम कोमरा की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, फसल […]



