CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 20-21 नवंबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
रायपुर: छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान का असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 18 से 23 नवंबर के बीच राज्य के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। रायपुर में आज […]



