Bihar Flood: वैशाली में बाढ़ का कहर, 22 दिनों में डूबने से 19 की मौत; मासूम बच्चे भी बने शिकार, प्रशासन पर उठे सवाल
हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले में गंगा के बढ़ते जलस्तर के साथ बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। बाढ़ के पानी ने कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। 23 अगस्त से 13 सितंबर के बीच जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में डूबने की घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 15 महीने की बच्ची और तीन साल का मासूम भी शामिल है। राघोपुर में सबसे ज्यादा असर बाढ़ का सबसे गंभीर प्रभाव राघोपुर प्रखंड में देखने को मिल रहा है। यहां करीब 20 पंचायतों के 76 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। कई जगहों पर आवागमन का मुख्य साधन […]



