Raipur News: 25 साल की उम्र में हिमालयन मादा भालू ‘फफोरी’ की मौत, जिंदगीभर रही अकेली; जोड़ा बनाने की कोशिश भी रही नाकाम
रायपुर। राजधानी रायपुर के नंदनवन में रह रही 25 वर्षीय हिमालयन मादा भालू ‘फफोरी’ की 19 अक्टूबर की मध्यरात्रि में मौत हो गई। जंगल सफारी प्रबंधन के अनुसार, फफोरी की मृत्यु वृद्धावस्था के कारण हुई। भालुओं के लिए 25 वर्ष की उम्र को काफी अधिक माना जाता है। फफोरी ने अपने जीवन का लंबा समय नंदनवन में बिताया, लेकिन उसके बाड़े में कोई नर हिमालयन भालू नहीं होने के कारण वह अकेली ही रही। 2012 में असम से रायपुर लाई गई थी फफोरी जंगल सफारी प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक, वन्यप्राणी आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत फफोरी को वर्ष 2012 में असम के गुवाहाटी स्थित चिड़ियाघर से रायपुर लाया गया […]



