27 अगस्त 2026 का पंचांग: चतुर्दशी के बाद पूर्णिमा, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त और आज का उपाय
27 अगस्त 2026, गुरुवार को श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 9 बजकर 08 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र रात 2 बजकर 15 मिनट तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू होगा। चंद्रमा दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक मकर राशि में रहेगा और इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य दक्षिणायन और उत्तर गोल में स्थित हैं। वर्तमान में वर्षा ऋतु चल रही है। राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा। […]



