नेपाल में तबाही के बीच 288 भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कई समूह भी फंसे, भारत ने भेजी 47 टन राहत सामग्री
नई दिल्ली। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बीच 288 भारतीय नागरिकों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि लापता भारतीयों में बड़ी संख्या उन लोगों की है, जो नेपाल में काम या कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए गए थे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, लापता लोगों में 73 भारतीय त्रिशूली पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। इसके अलावा तमिलनाडु के 37 और 39 लोगों के दो समूह तथा पश्चिम बंगाल के 32 लोगों का एक समूह कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गया था। विभिन्न राज्यों के 61 अन्य लोगों के भी लापता होने की जानकारी है। […]



