बहुला चतुर्थी 2026: 31 अगस्त को रखा जाएगा व्रत, जानें चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को बहुला चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान गणेश, भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। माताएं संतान की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और परिवार में सुख-शांति की कामना से यह व्रत रखती हैं। चंद्र दर्शन और अर्घ्य के बाद व्रत का पारण किया जाता है। बहुला चतुर्थी 2026 कब है? पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अगस्त 2026, सोमवार को सुबह 8:52 बजे शुरू होगी और 1 सितंबर 2026, मंगलवार को सुबह 7:42 बजे समाप्त होगी। चूंकि इस व्रत में चंद्र दर्शन का विशेष महत्व है, इसलिए बहुला चतुर्थी […]



