नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, कैलाश मानसरोवर जा रहे 390 तीर्थयात्री संपर्क से बाहर; ज्यादातर भारतीय
काठमांडू। नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले करीब 390 तीर्थयात्रियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इन यात्रियों को बुधवार को नेपाल-चीन सीमा पार कर तिब्बत स्थित कैलाश मानसरोवर के लिए रवाना होना था। बाढ़ के कारण रसुवागढ़ी इलाके में सड़क समेत कई जरूरी बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। 390 यात्रियों में 93 नेपाली, बाकी ज्यादातर भारतीय काठमांडू पोस्ट के अनुसार, टच कैलाश ट्रैवल्स एंड टूर्स के प्रबंध निदेशक बाशु कुमार अधिकारी ने बताया कि करीब 390 तीर्थयात्रियों को बुधवार को सीमा पार करनी थी। दोपहर तक कुछ यात्रियों को छोड़कर अधिकांश से संपर्क […]



