कवर्धा में सराफा व्यापारी से बड़ी लूट, 6 बदमाशों ने घाटी में रोककर किया हमला; 15 किलो चांदी और नकदी लेकर फरार

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सराफा व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। दलदली के साप्ताहिक बाजार से बाइक पर घर लौट रहे व्यापारी को तरेगांव और बैजलपुर के बीच घाटी में छह बदमाशों ने रोक लिया। दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने व्यापारी से बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर डंडे से हमला कर दिया और चांदी के जेवरात समेत नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र की है। घाटी में घात लगाकर बैठे थे बदमाश जानकारी के अनुसार, पांडातराई निवासी सराफा व्यापारी वेद प्रकाश सोनी मंगलवार को दलदली में साप्ताहिक बाजार गए थे। बाजार से बाइक पर घर […]