CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

रायपुर: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ रहा है। तूफान कमजोर पड़ने के बावजूद प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने सात जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान गरज-चमक और वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, बलरामपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों […]