CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 7 दिन बारिश के आसार; कई जिलों में अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। वहीं बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के चलते आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। रामचंद्रपुर में सबसे ज्यादा बारिश पिछले 24 घंटे में रामचंद्रपुर में 5 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो प्रदेश में सबसे अधिक रही। वहीं अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर […]