दिल्ली में H1N1 का बढ़ा खतरा, 14 दिन में मिले 433 नए मरीज; कुल आंकड़ा 1,777 पहुंचा
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक दिल्ली में 1,777 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। अकेले 20 अगस्त को 114 नए मरीज सामने आए। 6 अगस्त तक यह आंकड़ा 1,344 था, यानी महज 14 दिनों में 433 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले साल के मुकाबले करीब 8 गुना बढ़े मामले स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल इसी अवधि में दिल्ली में H1N1 के 229 मामले सामने आए थे। इस साल संक्रमित मरीजों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में करीब आठ गुना हो गई है। 20 अगस्त को सामने आए 114 […]



