Kerala Road Accident: खड़ी लॉरी से टकराई कार, 8 लोगों की मौत; मृतकों में तमिलनाडु के छात्रों के होने की आशंका

  त्रिशूर। केरल के त्रिशूर में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कैपमंगलम के पास पनमपिक्कुन्नू में एक कार सड़क निर्माण कार्य के चलते खड़ी लॉरी से जा टकराई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें 7 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। निर्माण कार्य के कारण खड़ी थी लॉरी पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे हुआ। तमिलनाडु के मदुरै रजिस्ट्रेशन वाली कार गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी। इसी दौरान निर्माण कार्य के कारण उसी दिशा में सड़क पर खड़ी लॉरी से कार की जोरदार […]