Pakistan-Afghanistan Tension: अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने किए 10 ठिकानों पर हवाई हमले, ड्रोन अटैक के जवाब में कार्रवाई का दावा
इस्लामाबाद/काबुल। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के दावा किया कि उसकी सेना ने अफगानिस्तान के अंदर 10 ठिकानों को हवाई हमलों में निशाना बनाया। पाकिस्तान के मुताबिक, इन ठिकानों का इस्तेमाल एक दिन पहले पाकिस्तान पर ड्रोन हमले के लिए किया गया था। यह सैन्य कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब दोनों देशों के बीच सीमा पर गोलीबारी, घुसपैठ और एक-दूसरे पर आरोपों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। पाकिस्तान का दावा- 8 ड्रोन भेजे गए थे पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया पर बताया कि अफगानिस्तान में 10 स्थानों को निशाना बनाया गया है। इससे पहले […]



