AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, होटल कारोबारी दीपक टंडन को कोर्ट से झटका; जमानत खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में फर्जी खबरों और AI से तैयार की गई आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए कथित ब्लैकमेलिंग के मामले में होटल कारोबारी दीपक टंडन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बिलासपुर की अदालत ने दीपक टंडन की जमानत याचिका खारिज कर दी है। फर्जी खबरें प्रकाशित करने, तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करने और लोगों को बदनाम करने की धमकी देकर रुपये वसूलने जैसे गंभीर आरोपों को देखते हुए नवम सत्र न्यायाधीश की अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया। न्यूज पोर्टल की आड़ में लोगों को बदनाम करने का आरोप पुलिस के अनुसार, दीपक टंडन पर न्यूज पोर्टल के माध्यम से भ्रामक और छवि धूमिल करने वाली खबरें […]