हिजाब पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म के साथ पहनने की मांग खारिज
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब यानी हेड स्कार्फ पहनकर स्कूल में प्रवेश की अनुमति मांगने वाली छात्रा की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान की यूनिफॉर्म नीति यदि निष्पक्ष, गैर-भेदभावपूर्ण और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की गई है, तो विद्यार्थियों के लिए उसका पालन करना जरूरी है। न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि रिकॉर्ड पर ऐसा कोई ठोस साक्ष्य नहीं है, जिससे यह साबित हो कि हिजाब पहनना इस्लामिक आस्था का अनिवार्य हिस्सा है और इसके बिना कोई व्यक्ति अपने धर्म से बाहर हो जाएगा। छात्रा […]


