CG में दिवाली की आतिशबाजी से बिगड़ी रायपुर की हवा, AQI 1513 तक पहुंचा; सुबह भी प्रदूषण से राहत नहीं
रायपुर। दीपावली पर जमकर हुई आतिशबाजी और पटाखों का असर अब राजधानी रायपुर की आबोहवा पर दिखाई देने लगा है। पटाखों से निकले धुएं के कारण शहर की हवा बेहद प्रदूषित हो गई। देर रात सड़कों और रिहायशी इलाकों में धुंध की मोटी परत छा गई। हालात ऐसे रहे कि रात 1 बजकर 1 मिनट पर रायपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 1513 तक दर्ज किया गया। यह बेहद गंभीर प्रदूषण की स्थिति को दर्शाता है। त्योहार के दौरान हुई भारी आतिशबाजी के चलते वातावरण में धुआं और हानिकारक सूक्ष्म कणों की मात्रा बढ़ गई। इसका असर राजधानी की वायु गुणवत्ता पर साफ दिखाई दिया। देर रात रायपुर की हवा […]



