Bastar Dussehra News: बस्तर दशहरा में फिर बवाल, फूल रथ का पहिया निकला; ग्रामीणों और पुलिस में झड़प

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई। फूल रथ का पहिया निकलने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की मदद से रथ आगे बढ़ाने का निर्णय लिया, लेकिन ग्रामीण पारंपरिक तरीके से रथ खींचने पर अड़े रहे। देखते ही देखते पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनातनी बढ़ गई। अंततः बस्तर सांसद महेश कश्यप के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और रथ की परिक्रमा सुरक्षित रूप से पूरी कराई गई। पहिया निकलने के बाद भी रथ खींचने पर अड़े ग्रामीण जानकारी के अनुसार, बीती रात फूल रथ की अंतिम परिक्रमा के दौरान रथ का पहिया […]