Bastar Dussehra: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- ‘मैं मांझी की बेटी हूं’, मुरिया दरबार की परंपरा को कभी बंद न करें
जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने जगदलपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुरिया दरबार की परंपरा की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “मैं भी उसी संस्कृति से आई हूं। मेरे दादा और पिता मांझी हुआ करते थे। मैं मांझी की बेटी हूं और मुझे इस परंपरा की जानकारी है।” राष्ट्रपति ने आदिवासी समाज की परंपराओं, आपसी भाईचारे और सामूहिक रूप से समस्याओं का समाधान करने की व्यवस्था को महत्वपूर्ण बताते हुए इसे निरंतर बनाए रखने की अपील की। ‘कोर्ट-कचहरी के बजाय मुरिया दरबार को दें सम्मान’ मुरिया दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आदिवासी समाज का उद्देश्य सुख, शांति और आनंद के साथ रहना है। गांवों […]



