BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के लंबे कार्यकाल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 2030 तक बढ़ाने वाली अधिसूचना रद्द करने की मांग
नई दिल्ली। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के लंबे कार्यकाल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। अधिवक्ता योगमाया एमजी की ओर से दाखिल याचिका में BCI नियमों के तहत चेयरमैन के दो साल के कार्यकाल का हवाला देते हुए 21 अप्रैल 2025 की गजट अधिसूचना को रद्द करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का दावा है कि इसी अधिसूचना के जरिए मनन कुमार मिश्रा का कार्यकाल 2030 तक बढ़ाया गया। चेयरमैन को पद से हटाने और नए चुनाव की मांग याचिका में मनन कुमार मिश्रा को BCI चेयरमैन पद से हटाने और स्वतंत्र निगरानी में नए चुनाव कराने की मांग की […]



