पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में बिगड़े हालात: भारी भीड़ से श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा भक्त अस्पताल में भर्ती

  पुरी। ओडिशा के पुरी में आयोजित भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा के दौरान गुरुवार को भारी भीड़ के चलते भगदड़ जैसे हालात बन गए। भीड़ के अत्यधिक दबाव और दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि गर्मी और सांस लेने में तकलीफ के कारण 200 से अधिक श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रैंड रोड पर बढ़ा भीड़ का दबाव यह घटना बड़ा डंडा (ग्रैंड रोड) पर हुई, जहां भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु जुटे थे। अचानक भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ जैसे हालात बन गए और कई लोग एक-दूसरे […]