Bihar SIR Protest: पटना में तेजस्वी यादव समेत कई नेता पुलिस की कार्रवाई में रोके गए, राजभवन मार्च पर बैरिकेडिंग; SIR को लेकर सड़क पर महागठबंधन
पटना। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष का विरोध अब सड़क पर तेज हो गया है। गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अगुवाई में महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटना में राजभवन/लोकभवन की ओर आक्रोश मार्च निकाला। पुलिस ने मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं को पुलिस वाहन से लोकभवन ले जाया गया। प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और आगे बढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। इस दौरान कुछ जगहों पर धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। पांच लेयर की बैरिकेडिंग, भारी […]



