Rahul Gandhi: SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, खरगे-अखिलेश समेत 11 विपक्षी नेताओं ने दायर की याचिका

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। याचिका में मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया गया है। इस मामले में कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की गई है। राहुल गांधी, खरगे और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं के नाम जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जनहित याचिका में 11 विपक्षी नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें लोकसभा […]

Bihar SIR Protest: पटना में तेजस्वी यादव समेत कई नेता पुलिस की कार्रवाई में रोके गए, राजभवन मार्च पर बैरिकेडिंग; SIR को लेकर सड़क पर महागठबंधन

पटना। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष का विरोध अब सड़क पर तेज हो गया है। गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अगुवाई में महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटना में राजभवन/लोकभवन की ओर आक्रोश मार्च निकाला। पुलिस ने मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं को पुलिस वाहन से लोकभवन ले जाया गया। प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और आगे बढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। इस दौरान कुछ जगहों पर धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। पांच लेयर की बैरिकेडिंग, भारी […]

ECI का बड़ा फैसला: SIR पूरा होने वाले राज्यों में Form-6 से हटेगा अतिरिक्त घोषणा वाला कॉलम

  नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव किया है। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां नए मतदाताओं के लिए ऑनलाइन Form-6 में SIR से जुड़ी अतिरिक्त घोषणा हटा दी गई है। अब इन राज्यों में पहली बार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाले पात्र नागरिकों को केवल निर्धारित वैधानिक Form-6 ही भरना होगा। यह फैसला 26 सितंबर को हुई पूर्ण निर्वाचन आयोग की बैठक के बाद लिया गया। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू व विवेक जोशी शामिल थे। SIR वाले राज्यों में अभी […]

चुनाव आयोग ने शुरू किया मतदाता सूची पुनरीक्षण का तीसरा चरण, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चलेगा अभियान

  दिल्ली। Election Commission of India ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। इस चरण के तहत देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का व्यापक पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग के अनुसार यह प्रक्रिया जनगणना के तहत चल रही गृह-सूचीकरण व्यवस्था के साथ समन्वय में संचालित की जाएगी। घर-घर जाकर होगा सत्यापन चुनाव आयोग ने बताया कि तीसरे चरण के दौरान 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) लगभग 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है, ताकि पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल […]

SIR: छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में आज से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण , 7 फरवरी को जारी होगी अंतिम सूची

  दिल्ली। देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मंगलवार से शुरू होगा। इनमें नौ राज्य जबकि तीन केंद्रशासित प्रदेश हैं। एसआईआर 4 तारीख को गणना चरण के साथ शुरू होगा और 4 दिसंबर तक चलेगा। चुनाव आयोग 9 दिसंबर को मसौदा सूची जारी करेगा और अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। बिहार के बाद यह एसआईआर का दूसरा दौर है।   उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, छत्तीसगढ़, गोवा, राजस्थान, गुजरात, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में से चार तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल व प. बंगाल में अगले साल मार्च से मई के […]