Bilaspur Road Accident: घर के बाहर खड़े तीन लोगों को मालवाहक वाहन ने रौंदा, दो सगे भाइयों की मौत; एक घायल

  बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के भटगांव में शुक्रवार को तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने घर के सामने खड़े तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि दो सगे भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। बातचीत कर रहे थे तीनों, तभी हुआ हादसा बताया जा रहा है कि तीनों लोग घर के बाहर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मालवाहक वाहन वहां से गुजरा। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े तीनों लोगों से जा टकराया। टक्कर के बाद मौके पर […]