‘चिंतन शिविर 3.0’ से विकसित छत्तीसगढ़ की नई रूपरेखा तैयार, CM विष्णुदेव साय बोले- विचार नहीं, अब धरातल पर दिखेंगे परिणाम

रायपुर। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण और सुशासन को नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का रविवार को समापन हो गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रिपरिषद के सदस्यों, वरिष्ठ अधिकारियों और देशभर के नीति विशेषज्ञों ने शासन, तकनीक, कृषि, पर्यटन और विकासपरक राजनीति जैसे अहम विषयों पर गहन मंथन किया। समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि चिंतन शिविर अब केवल चर्चा का मंच नहीं, बल्कि नीतिगत बदलाव और प्रशासनिक सुधार का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक, पारदर्शी, तकनीक आधारित और जन-केंद्रित शासन व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर से मिले सुझावों को जल्द ही नीतियों […]