BJP News: SIR और चुनाव आयोग पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देगी भाजपा, देशभर में शुरू होगा जनसंपर्क अभियान
नई दिल्ली: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित अभियान के जरिए पार्टी कांग्रेस के उन आरोपों का जवाब देगी, जिन्हें भाजपा भ्रामक बताती है। इसके लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच अपना पक्ष रखने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सांसदों और विधायकों को मिल सकती है जिम्मेदारी प्रस्तावित अभियान के तहत भाजपा सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जनसंपर्क करेगी। पार्टी की योजना है कि एसआईआर और निर्वाचन आयोग के कामकाज को […]



