रायपुर में ब्लिंकिट के डार्क स्टोर पर निगम की बड़ी कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पर गोदाम सील

  रायपुर। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट (Blinkit) के डार्क स्टोर (वेयरहाउस) पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर की गई, जिसके बाद नगर निगम की टीम ने समता कॉलोनी स्थित परिसर पर औचक निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार, प्रगति कॉलेज के पास संचालित ब्लिंकिट के गोदाम में जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर नगर निगम के जोन-7 अमले ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परिसर को सील कर दिया। जांच में सामने आईं कई बड़ी खामियां निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि […]