बलरामपुर पहुंची ED की टीम, सर्किट हाउस में अपर कलेक्टर से पूछताछ; दुर्ग-धमतरी में भी कार्रवाई से बढ़ी हलचल

  बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से एक बार फिर सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। दुर्ग और धमतरी के बाद अब ED की टीम बलरामपुर पहुंची है, जहां सर्किट हाउस में अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया से पूछताछ की जा रही है। टीम दो वाहनों से सुबह बलरामपुर पहुंची और सर्किट हाउस पहुंचने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। अपर कलेक्टर से चल रही पूछताछ जानकारी के अनुसार, ED की टीम ने सर्किट हाउस में अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया को बुलाकर पूछताछ शुरू की। फिलहाल जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है। चेतन बोरघारिया पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश […]