CG Elections 2026: छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायतों के और उपचुनावों के लिए मतदान शुरू, 1,310 पदों पर आज होगा फैसला

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम एवं उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान शुरू हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग की निगरानी में प्रदेशभर में 1,310 रिक्त पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और शाम तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव परिणामों की घोषणा 4 जून को मतगणना के बाद की जाएगी।   निर्वाचन आयोग के अनुसार चुनाव में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के 5 पद, पार्षद के 77 पद, जनपद पंचायत सदस्य के 10 पद, सरपंच के 82 पद और पंच के 1,136 पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है। नगरीय निकाय चुनाव […]