छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की तपिश: अगले 4 दिनों में तापमान 42°C पार होने के आसार

  रायपुर।छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों में दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। 12 अप्रैल से बिलासपुर संभाग, रायपुर संभाग और दुर्ग संभाग के एक-दो स्थानों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई, लेकिन अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहा। आने वाले दिनों में भी शुष्क मौसम बने रहने के आसार हैं। गुरुवार को राजनांदगांव में […]