CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, दक्षिणी इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में मौसम अस्थिर रह सकता है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। गरज-चमक और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। Raipur Weather: राजधानी में कैसा रहेगा मौसम? […]



