राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS सख्त, बोला- ‘यह सिर्फ चोरी नहीं, करोड़ों राम भक्तों की आस्था पर चोट’

  ० दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग, मंदिर प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर दिया जोर अयोध्या।अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संघ ने इस घटना को केवल चोरी नहीं, बल्कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था और श्रद्धा पर गंभीर आघात बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मंदिर की व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार की मांग की है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने जारी बयान में कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष, करोड़ों राम भक्तों के समर्पण, त्याग और बलिदान का […]