Ram Mandir CEO Interview: चोटी-जनेऊ से लेकर शराब और मांसाहार तक… उम्मीदवारों से पूछे गए आस्था से जुड़े सवाल

  अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक CEO की नियुक्ति के लिए मंगलवार से इंटरव्यू शुरू हुए। लेकिन इस इंटरव्यू में सिर्फ प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता ही नहीं परखी गई, बल्कि उम्मीदवारों की धार्मिक आस्था और निजी जीवनशैली से जुड़े सवाल भी पूछे गए। उम्मीदवारों से पूछा गया कि वे चोटी रखते हैं या नहीं, जनेऊ पहनते हैं या नहीं, शाकाहारी हैं या मांसाहारी, शराब का सेवन करते हैं या नहीं और खुद को कट्टर हिंदू मानते हैं या केवल आस्था रखने वाला व्यक्ति। चोटी रखते हैं? जनेऊ पहनते हैं? मांसाहारी हैं या शाकाहारी? सूत्रों के अनुसार, करीब 40 से 50 मिनट चले इंटरव्यू में […]

राम मंदिर में CEO बनने का सुनहरा मौका: ट्रस्ट ने मांगे आवेदन, हिंदू और रामभक्त होना अनिवार्य

  अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए होगी, जबकि वेतन और अन्य सुविधाएं आपसी सहमति के आधार पर तय की जाएंगी। 18 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए 50 से 70 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी पात्र होंगे। उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है। हिंदू और रामभक्त वैष्णव होना सबसे अहम शर्त ट्रस्ट की ओर […]

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और ट्रस्ट को जारी किया नोटिस; यूपी SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

  ० दान और चढ़ावे के प्रबंधन में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर 20 जुलाई को होगी अगली सुनवाई दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे और दान के प्रबंधन में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी करते हुए उत्तर प्रदेश एसआईटी से जांच की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। पीठ में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. […]

राम मंदिर ट्रस्ट पर सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को सुनवाई, दान कक्ष में कथित गड़बड़ी पर SIT की जांच तेज

० वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग पर होगी सुनवाई, दान गिनती कक्ष की CCTV फुटेज में कई संदिग्ध गतिविधियां सामने आने का दावा दिल्ली। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को अहम सुनवाई करेगा। वहीं, दान गिनती कक्ष में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही एसआईटी की प्रारंभिक जांच में कई संदिग्ध गतिविधियां सामने आने का दावा किया गया है। हालांकि, ट्रस्ट सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने वीआईपी दर्शन पास से जुड़ी खबरों का खंडन किया है। 13 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच […]

राम मंदिर में 22 जुलाई के बाद बदलेंगी व्यवस्थाएं, दर्शन से लेकर पूजा-पद्धति तक होंगे बड़े बदलाव

  अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट 22 जुलाई के बाद राम मंदिर की व्यवस्थाओं में व्यापक बदलाव लागू करने की तैयारी में है। श्रद्धालुओं की सुविधा, दर्शन व्यवस्था, पूजा-पद्धति, राग-भोग और प्रशासनिक प्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए ट्रस्ट नए सिरे से मंथन कर रहा है। इसके लिए अयोध्या के संतों और रामानंदीय परंपरा के विद्वानों के सुझाव भी शामिल किए जा रहे हैं। 22 जुलाई की बैठक में लग सकती है अंतिम मुहर सूत्रों के अनुसार, 22 जुलाई को प्रस्तावित ट्रस्ट की बैठक में नई व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा सकता है। बैठक में ट्रस्ट के नए महासचिव के चयन के साथ रिक्त पदों […]

राम मंदिर ट्रस्ट में हलचल तेज: व्यवस्थापक गोपाल राव ने छोड़ा मंदिर परिसर, संतों संग बंद कमरे में हुई अहम बैठक

  अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े हालिया घटनाक्रम के बीच एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के व्यवस्थापक गोपाल राव ने राम मंदिर परिसर छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि 6 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक के दौरान ही उन्होंने कारसेवक पुरम में शिफ्ट कर लिया था। हालांकि, इस संबंध में ट्रस्ट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विशेष आमंत्रित सदस्य पद से हटाने की चर्चा सूत्रों के मुताबिक, गोपाल राव को ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य के पद से पहले ही हटा दिया गया था। साथ ही उनका कार पास भी सरेंडर करा […]

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला: चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, चोरी मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान

  ० अंतरिम जिम्मेदारी कृष्ण मोहन को सौंपी गई, 22 जुलाई को होगी अगली अहम बैठक; ट्रस्ट ने कीमती सामान गायब होने की खबरों को बताया भ्रामक अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सोमवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, वरिष्ठ अधिवक्ता के. परासरन सहित अधिकांश ट्रस्टी मौजूद रहे, जबकि कुछ सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक के बाद ट्रस्ट ने स्पष्ट कहा कि राम मंदिर निर्माण 500 वर्षों के संघर्ष, असंख्य बलिदानों और करोड़ों रामभक्तों की आस्था का प्रतीक है, ऐसे में दानपात्र से चढ़ावे की चोरी की घटना बेहद दुखद […]

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS सख्त, बोला- ‘यह सिर्फ चोरी नहीं, करोड़ों राम भक्तों की आस्था पर चोट’

  ० दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग, मंदिर प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर दिया जोर अयोध्या।अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संघ ने इस घटना को केवल चोरी नहीं, बल्कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था और श्रद्धा पर गंभीर आघात बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मंदिर की व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार की मांग की है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने जारी बयान में कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष, करोड़ों राम भक्तों के समर्पण, त्याग और बलिदान का […]

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक पर सबकी नजर, महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

० ट्रस्ट की बैठक में मांगा जाएगा स्पष्टीकरण, बायलॉज के तहत होगी आगे की कार्रवाई अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 6 जुलाई को होने वाली बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार, बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी किए जाने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। दोनों पदाधिकारियों से मामले में लिखित और मौखिक स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, जिसके बाद ट्रस्ट अपने बायलॉज के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगा। सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट के नियमों के अनुसार किसी भी पदाधिकारी के खिलाफ बिना स्पष्टीकरण लिए कोई कार्रवाई नहीं […]

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा: आरोपी के कमरे से मिली ‘रामराज्य कोष’ पेटी, QR कोड भी लगा मिला

  अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। एसआईटी और पुलिस टीम आरोपियों से जेल में पूछताछ कर रही है, वहीं उनके ठिकानों पर भी लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच एजेंसियों का दावा है कि अब तक इस मामले में करीब 80 लाख रुपये की बरामदगी की जा चुकी है। ‘रामराज्य कोष’ लिखी पेटी और QR कोड मिला जांच के दौरान एसआईटी ने मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला के कमरे से एक संदूक बरामद किया है, जिस पर ‘रामराज्य कोष’ लिखा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि उस संदूक पर पेटीएम का QR कोड भी लगा हुआ था। इस बरामदगी […]