Chhattisgarh Coal Scam: कुमार विश्वास के कार्यक्रम के लिए 25 लाख की “व्यवस्था”? EOW चार्जशीट में देवेंद्र यादव-सूर्यकांत तिवारी की चैट का जिक्र
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल स्कैम मामले की जांच में एक और बड़ा दावा सामने आया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग (EOW) की ओर से कोर्ट में पेश किए गए छठवें पूरक चालान में चर्चित कवि डॉ. कुमार विश्वास के खैरागढ़ में हुए एक कार्यक्रम से जुड़ी कथित वित्तीय व्यवस्था का उल्लेख किया गया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, कार्यक्रम के लिए 25 लाख रुपये की व्यवस्था कोल स्कैम से जुड़े पैसों से किए जाने का दावा किया गया है। EOW के पूरक चालान के पेज नंबर 66-67 में इस संबंध में जानकारी दर्ज होने की बात कही गई है। एजेंसी ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और मामले के मुख्य […]



