Chhattisgarh High Court: कृष्ण राम महापात्र ने संभाली छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की कमान, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मंगलवार को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया। जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री शर्मा, मुख्य सचिव विकासशील समेत प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यवाहक चीफ जस्टिस की जगह अब स्थायी नियुक्ति जस्टिस कृष्ण राम महापात्र की नियुक्ति के साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। इससे पहले जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। चार […]

Chhattisgarh High Court: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, संजय अग्रवाल बनेंगे राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को जल्द नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 अगस्त 2026 को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ और राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण सिफारिश की है। कॉलेजियम ने ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। वह छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल 4 सितंबर 2026 को समाप्त होने के बाद पदभार संभालेंगे। जस्टिस संजय अग्रवाल होंगे राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस वहीं, कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश बनाने की […]