रायपुर में शुरू हुआ ‘चिंतन शिविर 3.0’, विकसित छत्तीसगढ़ के रोडमैप पर मंथन; CM साय समेत पूरा मंत्रिमंडल मौजूद
० आईआईएम रायपुर में दो दिवसीय शिविर का आगाज, सुशासन, निवेश, कृषि, पर्यटन और टेक्नोलॉजी पर बनेगी नई रणनीति रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राजधानी रायपुर स्थित आईआईएम में शनिवार से दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सहित पूरे मंत्रिमंडल की मौजूदगी में आयोजित इस शिविर में विकसित छत्तीसगढ़ के विजन, सुशासन, नीति निर्माण, नवाचार और परिणाम आधारित प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक मंथन किया जाएगा। साथ ही कृषि, उद्योग, निवेश, पर्यटन, खेल, तकनीक और जनसेवा से जुड़े क्षेत्रों के लिए भविष्य की रणनीतियां तैयार की जाएंगी। देश के नामी विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन चिंतन शिविर में देश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित […]



