छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह ने संभाली दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान, CISF में बने DIG

  रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) में CISF के DIG के रूप में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संतोष सिंह के पास सुरक्षा प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों का लंबा अनुभव है। नई जिम्मेदारी के तहत वे दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो की विभिन्न लाइनों, स्टेशनों और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े दायित्व संभालेंगे। 271 स्टेशनों वाली दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली मेट्रो देश की प्रमुख त्वरित परिवहन प्रणालियों में शामिल […]