Chhattisgarh News: CM हेल्पलाइन की 2 लाख शिकायतों पर मुख्य सचिव सख्त, बोले- औपचारिकता नहीं, समस्याओं का वास्तविक समाधान करें अधिकारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निराकरण को लेकर मुख्य सचिव विकासशील ने सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निपटारा केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित राज्य स्तरीय उच्चाधिकारियों की समीक्षा बैठक में उन्होंने शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग, भौतिक सत्यापन और निराकरण की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। सीएम हेल्पलाइन पर अब तक करीब 2 लाख शिकायतें मुख्य सचिव विकासशील ने बताया कि राज्य में अब तक सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से लगभग दो लाख शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। उन्होंने […]



